सम्मान समारोह में पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी


 

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्लॉक और शिक्षकगण हुए सम्मानित


योगेश सक्सेना

एशियन रिपोर्टर छतरपुर । शहर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में शनिवार को इंग्लिश लिटरेसी कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों में पंकज सेन, ऋतु सिंह, खुशी जैन, वंदना प्रजापति, अजय दीक्षित सहित 20 शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को प्रशंसा पत्र वितरित कर सम्मानित किया।

बारीगढ़ एवं नौगांव ब्लॉक हुए पुरस्कृत

यह कार्यक्रम लीप फॉर वल्र्ड संस्था द्वारा संचालित निहार शांति पाठशाला फनवाला के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो कि माईक्रो लिमिटेड की सीएसआर पहल का हिस्सा है। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में आउटस्टेडिंग क्लस्टर ब्लॉक एंड डिस्ट्रिक नवाचार कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्लॉकों, क्लस्टरों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बारीगढ़ एवं नौगांव ब्लॉकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। बारीगढ़ से बीआरसीसी और नौगांव से एसके निरंजन ने पुरस्कार प्राप्त किया। इसके साथ ही एचएसएस बॉयज बारीगढ़ एवं एचएस निवार (बक्सवाहा) क्लस्टरों को भी सम्मानित किया गया।

ओलंपियाड में मिली ट्रॉफी का किया गया प्रदर्शन

   

समारोह में डाईट प्राचार्य आरके वर्मा, एपीसी अकादमिक नीरज खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रोग्राम मैनेजर शोएब शेख एवं सीनियर मैनेजर पायल आंजेकर ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान छतरपुर जिले को राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में तृतीय स्थान मिलने पर ट्रॉफी का प्रदर्शन भी किया गया। वहीं शिक्षक पंकज सेन ने अपनी प्रेरणादायक यात्रा साझा करते हुए शिक्षण कार्य में नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला।


Post a Comment

0 Comments