रामपुर पुल के नीचे नहाने गई
थीं,
दोनों युवतियां
योगेश सक्सेना
एशियन रिपोर्टर लवकुशनगर । गोयरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर
पुल के नीचे केन नदी में नहाते समय दो चचेरी बहनों की डूबकर मौत हो गई। यह दर्दनाक
हादसा तब हुआ जब दोनों बहनें अपने चाचा और अन्य परिजनों के साथ उत्तर प्रदेश के
बांदा जिले स्थित विंध्यवासिनी देवी के दर्शन करने जा रही थीं।
मृतक
युवतियों की पहचान महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलारी गांव निवासी कु. माया
कुशवाहा 18 वर्ष, पुत्री दयाराम कुशवाहा तथा कु. रोशनी कुशवाहा 17 वर्ष, पुत्री लीला कुशवाहा के रूप में हुई
है। दोनों बहनें टैक्सी से 7-8 लोगों के साथ यात्रा कर रही थीं। रास्ते में रामपुर
पुल के नीचे नदी में नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।
मौके
पर पहुंची गोयरा पुलिस ने दोनों युवतियों के शवों को रेस्क्यू किया। शवों का
पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों में शोक की लहर दौड़
गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में
जुटी हुई है।


0 Comments