अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित भदोरिया के ग्वालियर आगमन पर एतिहासिक स्वागत की तैयारी


 

सनातन की विजय पताका संपूर्ण विश्व में फहराएंगे - बलबीर सिंह परमार

एशियन रिपोर्टर भोपाल 

    अखिल विश्व सत्य सनातन संघ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित भदौरिया वन्दे भारत ट्रेन से शुक्रवार प्रातः10 बजे ग्वालियर पधार रहे हैं, जहां वे जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों से सौहार्द भेंट कर सनातन संघ की देश, विदेश में चल रही गतिविधियों से अवगत कराएंगे। साथ ही स्थानीय क्रियाकलापों का जायजा लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे ताकि भारत यथाशीघ्र विश्वगुरु के पद पर आसीन होकर सनातन की विजय पताका संपूर्ण विश्व में फहरा सके | उक्त आशय की जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर सिंह परमार नें बताया कि सम्पूर्ण विश्व में सनातन की अलख जगा रहे अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भदौरिया की एक झलक तथा उनका सानिध्य पाने के लिए क्षेत्र के सनातनियों में  बड़ा उत्साह है जिसके चलते श्री भदोरिया के वंदेभारत ट्रेन से ग्वालियर पहुँचने पर विशाल संख्या में समर्थकों के एकत्रित होने की संभावना है जहाँ कार्यकर्ता और पदाधिकारीगणों द्वारा श्री भदोरिया को पुष्पहार पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर उनका भव्य आत्मीय अभिनन्दन किया जायेगा | 

 

    आगे की गतिविधियों का खुलासा करते हुए श्री परमार नें बताया कि यहाँ अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भदौरिया के मार्गदर्शन में सनातन के प्रचार प्रसार की दिशा में क्रमबद्ध तरीके से अग्रसर होने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी | तत्पश्चात श्री भदोरिया तैयार योजना के क्रियान्वयन हेतु ग्वालियर चम्बल संभाग में दौरा कर बैठकें लेंगे। इसी क्रम में श्री भदौरिया आगामी 28 एवं 29 मार्च को भिंड में रहेंगे। वहीँ सर्व श्री नंद किशोर गोस्वामी, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, बलबीर सिंह परमार, अजय शर्मा, जगमोहन गुप्ता, धनीराम कुशवाह, प्रियदर्शी शर्मा, रामबाबू सिंह राणा, धर्मवीर घुरेया, सतेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह बांकाबत के अलावा महिला अध्यक्ष श्रीमती कल्पना शर्मा, कौशल्या रायकवार, कुसुम चंदेल, उर्मिला सोनी, लता खत्री, गुड्डी सिकरवार, सुमन सिंह, कृष्णा परमार, रेखा शर्मा इत्यादि नें सनातन का गौरव बढाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों से भारी संख्या में एकत्रित होकर श्री भदौरिया के ग्वालियर आगमन पर एतिहासिक स्वागत की अपील की हैं।


Post a Comment

0 Comments