ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के लिए कैंपस ड्राइव का आयोजन आज 30 मार्च को

 

चूक ना जाना 

आरोग्य हॉस्पीटल निभा रहा अहम् भूमिका, चयनित अभ्यर्थियों को मिल सकता है 3 लाख रुपये वार्षिक पैकेज

एशियन रिपोर्टर डेस्क, मंडीदीप

     औद्योगिक नगर में विगत कई दशकों से विश्वसनीय एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने वाला आरोग्य हास्पिटल अब ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध करा रहा है | इसी क्रम में आज सोमवार को एनआरआई ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस भोपाल में आरोग्य हॉस्पीटल द्वारा कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है । यह आयोजन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के माध्यम से भोपाल स्थित कैंपस में होगा।

    


आयोजकों नें बताया कि इस ड्राइव में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, बी.फार्मा और पैरामेडिकल के 2025, 2026 बैच के छात्र भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 3 लाख रुपये वार्षिक (एलपीए) तक का पैकेज मिलने की संभावना है।


Post a Comment

0 Comments