अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 100
दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत दिलाया संकल्प
एशियन रिपोर्टर । मध्यप्रदेश के प्रमुख
औद्योगिक नगर मंडीदीप में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अनेक कार्यकृम हुए
। मुख्य कार्यक्रम खेल मैदान में आयोजित हुआ जहाँ सामाजिक बुराई बाल विवाह को खत्म
करने संकल्प दिलाया गया। महिला बाल विकास व कृषक सहयोग संस्थान के संयुक्त आयोजन
में स्वसहायता समूह और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान
अंतर्गत संकल्प लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेश जैन ने संकल्प दिलाया कि न हम
बाल विवाह करेंगें न बाल बाल विवाह होने देंगें। इस अवसर पर कृषक सहयोग संस्थान के
जिला समन्वयक अनिल भवरे ने 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की जानकारी दी।
वहीँ बाल संरक्षण अधिकारी दिनेश मालवीय ने
लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं किशोर न्याय (बालकों की
देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने
बाल उत्पीड़न, शोषण
एवं अपराध के मामलों में कानूनी प्रक्रिया और बच्चों के अधिकारों पर विशेष रूप से
प्रकाश डाला। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी ब्रजेश चौहान ने बताया कि महिला दिवस
के अवसर पर जिला ब्लॉक और सेक्टर स्तर पर विभिन्न जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
इस
अवसर पर पार्षद प्रार्थना चौहान, सेक्टर सुरवाईजर एसएन अहिरवार, जयंती ठाकुर, शोभा चौहान सहित 250 से अधिक स्वसहायता समूह की
महिलाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



0 Comments