कैलाश गुप्ता बने जिलाध्यक्ष

कैलाश गुप्ता बने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
कैलाश गुप्ता
मंडीदीप : नगर के वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर एवं कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कैलाश गुप्ता को ऑल इंडियन मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है | उनकी नियुक्ति ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  हरीश डा.गौर की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलतरण सिंह अटवाल एवं  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कालरा ने की है | उनकी नियुक्ति पर नपा अध्यक्ष बद्री सिंह चौहान, कांग्रेस जिला महासचिव एवं पूर्व नपा अध्यक्ष उमेश पाल, मंडीदीप ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज चोकसे, धर्मेंद्र सिंह, महाराज सिंह गौर तथा उपेंद्र समैया सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया है |

Post a Comment

0 Comments