आयोजन केवल मिलन का अवसर नहीं बल्कि संगठन की एकता, ऊर्जा और संकल्प को नई दिशा देते हैं – विक्रम जी सेन
जब पत्रकार मजबूत होता है, तभी लोकतंत्र सुरक्षित होता है –
प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने उपस्थित समुदाय को भारतीय पत्रकार संघ के उद्देश्यों की जानकारी दी । तथा कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह एकता, भाईचारे, सकारात्मकता और नई शुरुआत का संदेश देती है, आज हमें भी इसी भावना के साथ संकल्प लेना है कि - हम सत्य, निष्पक्षता और जनहित की पत्रकारिता को मजबूत करेंगे हम समाज की आवाज़ बनकर अन्याय और भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्भीकता से खड़े रहेंगे । उन्होंने कहा कि हम पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए संगठित होकर कार्य करेंगे और भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) को हर जिले, हर तहसील और हर पत्रकार तक सशक्त रूप में पहुँचाएंगे याद रखिए कि जब पत्रकार मजबूत होता है, तभी लोकतंत्र सुरक्षित होता है। आज के इस होली मिलन समारोह के माध्यम से मैं आप सभी साथियों से आह्वान करता हूँ कि हम सभी मिलकर एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लें। कार्यक्रम में राजसमंद जिला अध्यक्ष विनोद पालीवाल, महामंत्री गणेश कुमावत, जिला सलूंबर जिला अध्यक्ष कमलेश जैन, उपखंड आमेट ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक अजनबी, कपासन अध्यक्ष कालू राम कुमावत, सागर अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, दिनेश सनाढ्य सलाहकार विधि वकील सलाहकार पंकज जैन, निरंजन पगारिया की नियुक्ति की | कार्यक्रम में राजसमंद भाजपा मीडिया प्रभारी नर्मदा शंकर पालीवाल ओम जी राजसमंद पूर्व अध्यक्ष दिनेश पालीवाल सुरेश जावा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे ।


0 Comments