BCCI ने दोगुनी कर दी पूर्व क्रिकेटरों और अधिकारियों की पेंशन- जय शाह

  आईपीएल मीडिया राइट्स के ऑक्शन में जबरदस्त फायदा मिलने की खुशी में बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटरों की पेंशन में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस ऐलान के मुताबिक कई पूर्व खिलाड़ियों और अधिकारियों की मासिक पेंशन दोगुनी हो जाएगी। बीसीसीआई सचिव शाह ने सोमवार 13 जून को एक ट्वीट कर बोर्ड के इस फैसले की जानकारी दी. शाह ने अपने ट्वीट में बताया, “मुझे ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व क्रिकेटरों ( महिला और पुरुष) और मैच अधिकारियों की मासिक पेंशन में बढ़ोतरी की जा रही है। करीब 900 लोगों को इसका लाभ मिलेगा और इसमें से करीब 75 फीसदी लोगों की पेंशन में 100 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।”


Post a Comment

0 Comments