पूर्व नपाध्यक्ष को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाये जानें से बना हर्ष का माहौल
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा राजा जैन |
मंडीदीप
: नगर की लोकप्रिय महिला नेत्री पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा राजा जैन को
महिला कांग्रेस का रायसेन जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है | नियुक्ति की खबर मिलते
ही श्रीमती जैन को बधाइयां देने वालों का ताँता लग गया | एक तरफ नगर तथा जिले के अनेक वरिष्ठ जनों
नें फोन पर एवं उनके घर जाकर व्यक्तिगत रूप से बधाई और शुभकामनाएं दीं तो वहीँ पूरे प्रदेश से दूरभाष तथा सोशल मीडिया पर भी दिनभर बधाई संदेश भेजे जाते रहे | नियुक्ति के बाद पूर्णिमा
राजा जैन नें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का आभार जताते
हुए निष्ठा पूर्वक दायित्व निर्वाहन करनें तथा संगठन को मजबूत बनानें का संकल्प
व्यक्त किया |
0 Comments