मोदी जन्मोत्सव, प्रथम दिन चलाया स्वच्छता अभियान

पं दीनदयाल एवं गांधी जयंती सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा मोदी का जन्मदिन

मंडीदीप : नगर के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जन्म सप्ताह के प्रथम दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया | सोमवार को चलाये गए इस अभियान में सुशील के नेतृत्व में उनके समर्थकों द्वारा नगर के वार्ड 14 एवं 15 में स्वच्छता कार्य किये गए | आयोजन में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा, जिला मंत्री संगीता चौरसिया, संतोष गिरी, रंजीत राजपूत, पार्षद भगवत चौहान, ऋतुराज सिंह राजपूत, शुभम राजपूत, आदित्य राजपूत, पंकज गिरी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

Post a Comment

0 Comments